“खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल भारत राष्ट्र के प्रति समर्पित एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समाचार वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसका लॉचिंग 2 जुलाई सन 2018 को हुआ। वहीं दिनांक 10-06-2022 से “खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का पूर्ण संचालन “खबरें आजतक Live फाऊंडेशन” के द्वारा किया जाता हैं, जो भारत सरकार के आई टी अधिनियमों के तहत पंजीकृत हैं। हमारी अटूट आस्था भारत राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित है। हमारा मूलमंत्र राष्ट्रीय हित में “पत्रकारिता एक मिशन” है। लिहाजा “खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं। हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। हम विभिन्न जाति, धर्म, लिंग, भाषा, संप्रदाय और संस्कृति के प्रति निरपेक्ष भाव रखते हैं। हमारा मकसद हर एक जरूरतमंद चाहें वो किसी भी वर्ग, धर्म या जाति से हो उसकी आवाज को उठाना और सही जगह तक पहुंचाना हैं। हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का मकसद सिर्फ खबरों को दिखाना या पढ़ाना नहीं हैं, बल्कि उससे कहीं आगें बढ़कर आम जनता की समस्याओं को सरकार व संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ साथ उसका समाधान कराना भी हमारी पहली प्राथमिकता में प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पूरे देश मे तेजी के साथ आगे बढ़ रहें “खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज चैनल इंटरनेशनल, राष्ट्रीय, राज्य व भारत देश के ग्रामीण अंचलों से सभी ताजातरीन खबरों का संकलन कर तथा केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व उनकें जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के ताजा हालातों से भारत देश के अलावा विदेशों में भी न्यूज वेबसाइट व एप्लिकेशन के माध्यम से आम जनमानस को ताजातरीन खबरों के माध्यम से रुबरु कराता हैं। “खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य समाचार संकलन करने के तरीकों को और भी खोजी, प्रभावी, बेहतर तथा क्रांतिकारी बनाना है, जिससे आधुनिक भारत की सभी खबरों से देश के आम जनमानस को हर पल, हर जगह, हर समय रूबरू कराया जा सके। “खबरें आजतक Live” देश की राजनीति, भ्रष्टाचार, अपराधिक व सामाजिक हलचलों को उजागर कर देश के लोगों के सामने लाने हेतु सदैंव ही समर्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पूरी तरह पत्रकारिता धर्म का विशेष रूप से पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता ही हमारी पहचान है। अवैतनिक और स्वैक्षिक रूप से सेवा करने वाले हमारे संपादकीय टीम, कन्ट्री हेड, स्टेट हेड, जिला ब्यूरो व क्षेत्रों में तैनात अनेकानेक संवाददाता ही “खबरें आजतक Live” के वास्तविक मेरुदंड हैं। “खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल में चल रहें सभी खबरों, विचारों व आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं, लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी। किसी भी वाद विवाद का निपटारा न्याय क्षेत्र बलिया, उत्तर प्रदेश (भारत) के अधीन होगा।
Our Vision (हमारा नजरिया)
“खबरें आजतक Live” आशा व सकारात्मक प्रभाव की एक नई दुनिया बसाना चाहता है, जो समावेशी और न्यायपूर्ण हो, जहां मीडिया व पत्रकार निष्पक्ष रूप से देशहित में कार्य करते हुए प्रखर मीडिया, मुखर पत्रकारिता को चरितार्थ करने के साथ बढ़ चढ़कर जनसेवा व राष्ट्रसेवा भी करें, जिससें सभी लोग सामाजिक सम्मान व सुरक्षा के साथ अपने जीवन को और भी ज्यादा खुशहाल बना सकें।
Our Mission (हमारा विशेष कार्य)
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना “खबरें आजतक Live” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।