सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी बंशीबाजार के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने खूब अपना परचम लहराया है, जिसमें साधना यादव मानविकी 97.4% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गणित वर्ग में स्वरित वर्मा ने 95.4% अंक पाकर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। नाहिद आदम 94.2% अंक के साथ जीव विज्ञान ग्रुप में प्रथम स्थान तथा ऋषभ ने 90% पाकर वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने विद्यालय को पुनः एक बार गौरवान्वित किया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार बलिया जनपद सहित पूर्वांचल में अपना महत्व पूर्ण स्थान रखता हैं। विगत सत्र की भांति इस सत्र में भी परिषदीय परीक्षा परिणाम में छात्रों ने विद्यालय के साथ-साथ जनपद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम भी जनपद व क्षेत्र में रोशन किया हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को प्रदान किया। कक्षा 12वीं में पंजीकृत 263 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसका परिणाम शत प्रतिशत रहा और बच्चों ने जिले के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी रोशन किया।
हिंदी में सोनम पाण्डेय 97 अंक, अंग्रेजी में साधना और सृष्टि 95 अंक, गणित में स्वरित वर्मा 96 अंक, भौतिकी में स्वरित वर्मा 95 अंक, रसायन विज्ञान में स्वरित वर्मा 97 अंक, जीव विज्ञान में नाहिद आदिम और आयुशी गुप्ता 95 अंक, अकाउंटेंसी में ऋषभ सिंह 95 अंक, भूगोल में साधना न सृष्टि 97 अंक, राजनीति विज्ञान में श्रेया पाठक 100 अंक, इतिहास में साक्षी यादव, साधना यादव व सृष्टि ने 100 अंक, अर्थशास्त्र में राहुल कुमार 95 अंक, शारीरिक शिक्षा में नवनीत यादव 98 अंक, बीएसपी में जान्हवी गुप्ता 93 अंक व कम्प्यूटर विज्ञान में अश्वनी शर्मा एवं ज्योति यादव ने 96 अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह और प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शीला सिंह व अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने भी बधाई दी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं जिसमें मुख्य रूप से जेपी तिवारी, दीपक तिवारी, राजीव पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, प्रियंका त्रिपाठी, निशा तिवारी, लक्ष्मण चौहान, रंजीत शर्मा, आदित्य कुमार पाण्डेय एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता