“हाथरस कांड के आरोपियों ने जेल से लिखा पुलिस अधीक्षक हाथरस को पत्र, मां और भाई पर लगाया पीड़िता को मारने का आरोप”
“हाथरस कांड के आरोपियों ने जेल से लिखा पुलिस अधीक्षक हाथरस को पत्र, मां और भाई पर लगाया पीड़िता को मारने का आरोप”
![]() |
खबरें आजतक Live |
हाथरस (ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड में रोज नए दावे सामने आ रहे हैं। इस केस के आरोपियों ने हाथरस के एसपी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि पूरा मामला ऑनर किलिंग का है। मामले में चार आरोपियों ने जेल से भेजे गए पत्र में लिखा है कि मुख्य आरोपी संदीप के साथ पीड़िता की दोस्ती थी। पीड़िता के घरवालों को यह बात नामंजूर थी। पूरा परिवार इसे लेकर नाराज था। उन्होंने परिवारवालों पर ही पीड़िता को मारने का आरोप लगाया है। हाथरस एसपी को जेल से लिखे गए पत्र में आरोपियों लवकुश, रवि, राम कुमार उर्फ रामू और संदीप उर्फ चंदू ने अपने अंगूठे भी लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उन्हें गलत ढंग से जेल में बंद किया गया है। उन्होंने कहा है कि घटना के बाद अलग-अलग दिन पर आरोपियों के नाम शामिल किए गए और उन लोगों को जेल भेजा गया।