नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 21 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज थोड़ा सतर्क रहे क्योंकि आपके पास कुछ ऐसे अवसर आएंगे जो दिखने में तो लोक-लुभावने लगेंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केसरी हैं।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी कर्मचारी अपने काम को लेकर सतर्क रहे क्योंकि किसी बड़े अधिकारी या रसूख प्राप्त व्यक्ति के द्वारा आपके काम में बाधा डाली जाएगी। ऐसे में उनके साथ उलझने से बचे। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। मन आनंदित रहेगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा तथा कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। सांस के रोगी अपना ध्यान रखें। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी लेकिन किसी अपने के मार्गदर्शन के द्वारा वह सुलझ भी जाएगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर भूरा हैं।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में है तो उनकी कोई बात आपको प्रसन्न करेगी। साथ ही आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल या नया करने का प्रयास करेंगे। कन्या राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर ग्रे हैं।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। घर में सबकुछ सुख-शांति से होगा और आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग है तो उनके यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। तुला राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरून हैं।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है जो सभी का मन आनंदित कर देगी। किसी बात को लेकर सभी सदस्यों के बीच गहन चर्चा भी होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। सिंगल लोगों को निराशा हाथ लगेगी, लेकिन कुछ अप्रत्याशित घटित होगा। किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी। धनु राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।यदि आप कॉलेज के प्रथम वर्ष में है तो आज के दिन किसी क्षेत्र में काम करने का अवसर प्राप्त होगा और आप इसके लिए उत्साहित भी दिखाई देंगे। किसी मित्र के साथ अनबन तो होगी लेकिन वह जल्दी सुलझ भी जाएगी। मकर राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रेमी की कुछ बातो को लेकर शक होगा लेकिन यह व्यर्थ का होगा। ऐसे में उनसे खुलकर बात करे अन्यथा बात बिगड़ जाएगी। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर श्वेत हैं।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर बाहर पूछ परख रहेगी। आज का दिन आपका अपने परिवार वालों के साथ ही ज्यादा व्यतीत होगा। मीन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर स्लेटी हैं।
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क