नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 18 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।
मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आज के दिन कुछ बुरा हो सकता है। आपको किसी पुराने काम के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता हैं या व्यापार में किसी कारणवश नुकसान भी उठाना पड़ सकता हैं। मेष राशि वाले के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। घरवालो का पूर्ण सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदार के साथ आपका आपसी प्रेम और बढ़ेगा। आज के दिन ऐसा कोई भी काम ना करे जिसका पछतावा बाद में हो। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर भूरा हैं।
मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। यदि आप सिंगल है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू होगी। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।
कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। घर में किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होगा और उनके साथ कहासुनी भी हो सकती है जो आगे चलकर कलह का रूप ले लेगी। ऐसे में पहले से ही सावधान रहे। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरून हैं।
सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। दोस्तों में ही किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनके साथ बात आगे नही बढ़ा पाएंगे। घर में किसी सदस्य को आपके प्रेम संबंधो के बारे में पता चल सकता हैं। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाना होगा और उनके साथ काम को लेकर चर्चा होगी। जमीन संबंधी किसी के साथ पुराना विवाद चल रहा था तो उससे आज के दिन राहत मिलेगी। कन्या राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।
तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। घर में छोटे भाई या बहन है तो उनकी भावनाओं का आदर करे और उनके साथ सही तरीके से पेश आए। आज के दिन वे आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा रखेंगे लेकिन कहेंगे नही। तुला राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।
वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। यदि आप अभी स्कूल में है तो करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेंगे और किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, इस बारे में चर्चा करेंगे। भविष्य को लेकर रणनीति बनाने का कार्य भी हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर सफेद हैं।
धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। आज के दिन मुख्य रूप से किसी की बातो में आकर कुछ भी गलत काम करने से बचें और सभी के साथ मिलजुल कर काम करे अन्यथा आपका नुकसान होने की संभावना है। धनु राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर स्लेटी हैं।
मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आज के दिन आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर पैसो को निवेश करेंगे। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। मकर राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केसरी हैं।
कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। आज के दिन घर में अचानक से धन लाभ होगा और सभी इसको लेकर उत्साहित दिखाई देंगे। किसी पुरानी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी तथा उत्साह का माहौल रहेगा। कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।
मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने अध्यापको के संपर्क में रहे और उनका मार्गदर्शन लेते रहे। भविष्य को लेकर सतर्क तो होंगे लेकिन कोई ठोस निर्णय नही कर पाएंगे। मीन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क