सिकन्दरपुर (बलिया) समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को अस्पताल तिराहा मोड़ पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में आए दिन हो रहे मरीजों के साथ शोषण व भ्रष्टाचार को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। वही 17 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव को सौप कार्रवाई की मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन अस्पताल के अधीक्षक का रवैया मरीजों के साथ ठीक नहीं है। आए दिन उनके द्वारा मरीजो से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल भ्रष्टाचार का भेट चढ गया है। अस्पताल में जांच व दवा गरीबों को नहीं मिल रही है। चेताया कि अगर सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री सदन के नेता के साथ साथ पीठाधीश्वर भी हैं। लेकिन झूठ बोलने में माहिर हैं। आज प्रदेश व देश में डर का माहौल पैदा हो गया है। मोदी का अगर कोई विरोध कर रहा है तो उसे ईडी सीबीआई सीआईडी एनआईए का छापा डलवाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। कहां की शुरू से ही भाजपा छल की राजनीति करती है। ईवीएम के सहारे वह सत्ता तक जा पहुंची जो अखबार व टीवी चैनल लोकसभा चुनाव में यूपी में गठबंधन के पक्ष में 60 से 70 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे लेकिन ईवीएम के कारण वह उल्टा हो गया। आज अगर बैलेट पेपर से चुनाव हो तो भाजपा की जमानत जप्त हो जाएगी। प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है हत्या लूट बलात्कार छिनैती अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं। सोनभद्र में गरीबों के ऊपर गोली चलवाई गई उन्नाव पीड़िता के साथ सत्ता पक्ष के विधायक के दबाव में एक्सीडेंट कराकर मारने का घृणित प्रयास किया गया। आज राजनीत विकट परिस्थितियों से गुजर रही है अंग्रेजों के जमाने में भी लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार होता था। धरना प्रदर्शन करने की अनुमति मिलती थी। लेकिन यह सरकार लोगों को डरा धमका रही है अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। सत्ता पक्ष के दबाव में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन बलिया कुर्बानी देने वाला जिला है सपा कार्यकर्ताओं के सिर से पानी ऊपर हो गया है। पुनः एक बार बलिया से ही क्रांति होगी। अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की भलाई का ढिंढोरा पीटती है लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं है दवा का अभाव है स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। मरीज आए दिन मर रहे हैं किसान परेशान व कराह रहा है अधिकांश खेत पानी से डूब गए हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। अब तक मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया। प्रदेश अराजकता के माहौल में आ चुका है। आए दिन हत्या लूट बलात्कार छिनैती अपहरण हो रहे हैं वही आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमें किए जा रहे हैं। जबरदस्ती गरीबों की जमीन कब्जा की जा रही हैं। अगर स्वास्थ्य केंद्र में 3 दिन के अंदर सुधार नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। और जिला मुख्यालय पहुंचकर सीएमओ कार्यालय में ही सीएमओ की पिटाई भी करने का काम करेंगे। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए भाजपा ने पुलवामा तक का हमला करा दिया। धरना सभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामाशंकर विद्यार्थी पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान संग्राम यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामेश्वर पांडे, अरविंद सहाय, उदय बहादुर सिंह,डा मदन राय, भीष्म यादव, मुन्नीलाल यादव, विवेक सिंह ,शिवजी यादव त्यागी , राजू पांडेय , रवि यादव, खुर्शीद आलम, राजेन्द्र यादव, चन्द्रमा यादव,त्रिलोकी यादव , देवेन्द्र सिंह , फैजी अंसारी आदि लोगो ने सम्बोधित किया । अध्यक्षता रामजी यादव व संचालन अनन्त मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता
यूपी: नेता प्रतिपक्ष और इस पूर्व मंत्री के अगुवाई मे सपाइयों ने इन मुद्दों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया धरना-प्रदर्शन
![](https://khabreaajtaklive.com/wp-content/uploads/2023/10/swswsw-860x431.jpg)