सिकंदरपुर (बलिया) सावन के आखिरी सोमवार के दिन मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही महिला को एक बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं बाइक चला रहे युवक समेत बाइक पर सवार दो लड़कियां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से घायल महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और उनके परिजन महिला को लेकर मऊ चले गए, वही बाइक चला रहें युवक व दो लड़कियों को भी चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी पति मोहन गुप्ता निवासी चकखान सिकन्दरपुर सावन के आखिरी सोमवार के दिन पूजा करने के लिए सिकन्दरपुर बलिया मार्ग पर स्थित गांधी इंटर कॉलेज के समीप शिव मंदिर गई थी मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर लौट रही थी इसी दौरान बलिया की तरफ से आ रही बाइक ने तेज टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चला रहा युवक पप्पू कुमार पुत्र देवेंद्र राम 25 वर्ष निवासी कैथवलिया मासूमपुर, व बाइक पर सवार कुमारी कंचन पुत्री अमरेश चन्द राम 20 वर्ष डोमनपुरा व अर्चना यादव पुत्री महेंद्र 22 वर्ष मठिया गंभीर रुप से घायल हो गई।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता
बलिया: पूजा कर मंदिर से वापस लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर महिला समेत चार घायल
![](https://khabreaajtaklive.com/wp-content/uploads/2023/10/swswsw-860x431.jpg)