सिकन्दरपुर (बलिया) शायद गाड़ियों मे बैठकर आने जानें वाले सरकार के नुमाइंदों को जमीनी समस्याओं की हकीकत ही नहीं दिखती या शायद इनके गाड़ियों के शीशे इन्हें जमीन हकीकत के मंजर को देखने ही नहीं देतें।
तहसील सिकन्दरपुर का मुख्य गेट पिछले कई दिनों से पानी का निकास न होने से जलजमाव का शिकार हो रहा हैं, जिससे यह मुख्य गेट कीचड़ मे तब्दील हो गया हैं, जिससे इस तहसील मे आने जाने वाले हजारों फरियादियों और कई तरह के प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए छात्रों व उनके परिजनों को तहसील परिसर मे प्रवेश करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं, वहीं दो पहिया और चारपहिया वाहनों के आने जाने से मुख्य गेट से पैदल आने जाने वाले फरियादी भी गंदे पानी व कीचड़ के छींटों का शिकार हो रहें हैं, वही लोगों का कहना है कि जब मुख्य तहसील के मुख्य गेट का यह हाल है तो अन्य जगहों की क्या बात की जाएं।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरों लोकेश्वर पाण्डेय
बलिया: इस तहसील मुख्यालय का मुख्य गेट जलजमाव का हुआ शिकार, हजारों फरियादी कीचड़ के बीच आने जानें को मजबूर
![](https://khabreaajtaklive.com/wp-content/uploads/2023/10/swswsw-860x431.jpg)