सिकंदरपुर (बलिया) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा सिकंदरपुर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर सिंह के निधन के बाद उनका शव आखिरी दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास आदमपुर पर रखा गया, इस दौरान हजारों की संख्या में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के आमलोग कांग्रेस नेता हरिशंकर सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े, वही परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों के आखिरी दर्शन के बाद शुक्रवार की शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान सिकन्दरपुर मनियर मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
बताते चलें कि बीते शनिवार को सिकन्दरपुर मनियर मार्ग पर बसारिखपुर चट्टी के पास एक स्कूल बस से हुई टक्कर में कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया था, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने मऊ के लिए रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान प्रकाश हास्पिटल मऊ मे 23 अगस्त दिन शुक्रवार की तड़के सुबह उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता
यूपी: कांग्रेसी नेता हरिशंकर सिंह के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
![](https://khabreaajtaklive.com/wp-content/uploads/2023/10/swswsw-860x431.jpg)