सिकन्दरपुर (बलिया) पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछपार गांव में बुधवार की सुबह छत पर कपड़ा फैलाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 47 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार गांव निवासी ज्ञानती देवी उम्र 47 वर्ष पत्नी बेचू राय बुधवार की सुबह अपने छत पर कपड़ा फैला रही थी इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। जब परिजनों को पता चला तो वह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर ले आये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतका का शव जैसे ही गांव में पहुंचा परिजन दहाडे मार कर रोने लगे वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता