सिकंदरपुर (बलिया) गांधीजी का विचार ही सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का मूल मंत्र है, उक्त उद्गार गांधी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर में वुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सलेमपुर लोकसभा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि गांधी इस देश की आत्मा में बसते हैं, गांधी ने सत्याग्रह को संघर्ष का हथियार बनाकर कोटि-कोटि भारतीयों को अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध हर कुर्बानी देने के लिए तैयार किया, जिसके फलस्वरूप देश को आजादी मिली, वहीं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने बताया कि गांधीजी ने नर में नारायण को देखा, मानवता एवं दुखी जन की पीड़ा से अपने को जोड़कर उन्होंने सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया, देश एवं समाज के बुनियादी सवालों से उनका सीधा वास्ता था तथा उसके निदान का तरीका भी पारंपरिक प्राकृतिक एवं सद्भाव पर आधारित था उनका जीवन भारतीयता से ओतप्रोत था वह लोक भाषा, लोक भूसा एवं सदाचार के हिमायती थे, स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। विद्यासागर उपाध्याय ने गांधी जी को एक महान कर्मयोगी बताया तथा उनके विचारों का अनुसरण करने की युवा वर्ग से अपील की।
विचार गोष्ठी को प्रमुख रूप से अरविन्द कुमार राय, सुरेश सिंह, बैजनाथ पांडे, मोहनकांत राय, अखिलेश कुमार राय, भुवाल सिंह, रामायण सिंह, गिरजेश मिश्र, राकेश गुप्ता, सुदामा राय, प्रमोद गुप्त, उमाशंकर राजभर, रियाज खान, एकरामुल, नसीम चिश्ती, मुक्तेश्वर वर्मा, मार्कण्डेय शर्मा, विजय शंकर पाठक, परमेश्वर प्रसाद व पन्ना लाल शर्मा ने संबोधित किया, विचार गोष्ठी की अध्यक्षता अरविन्द कुमार राय प्रबंधक एवं संचालन भोला सिंह ने किया, गोष्ठी के उपरांत गांधी इंटर कॉलेज से बस स्टैंड चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में गांधी जी की लिखी हुई सूक्तियों की तख्ती लेकर आम जनमानस को जागरूक किया।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता