बताते चलें कि गांव के एक खेत मे दो सांप आपस मे लड़ रहे थे। तभी वहां से कुछ लड़के गुजरे तो उन सापों को मारने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उनको मारने से मना किया।
जब हमलावर युवक नही माने तो नाहरघाटी और बरुआहार गांव के लोग आपस में बुरी तरह भीड़ गए। घटना में 10 लोग चोटिल हो गए, जिनको पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। 6 ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो सांप आपस में लड़ रहे थे, तभी वहां से कुछ लड़के गुजरे। जिसके बाद युवक सांप को मारने लगे वहीं से दूसरे गांव के लोग निकले, उन्होंने सांप को मारने से मना किया। बस इतनी से बात पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। दोनों पक्षो से करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से पुलिस ने 6 लोगो को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। दोनों गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी फोर्स तैनात किया गया है। फिलहाल अभी गांव मे शांति व्यवस्था बनी हुई है।