ग्राम सभा रतसर जनपद बलिया निवासी पीयूष प्रताप सिंह को श्री राष्ट्रीय छत्रिय महासभा युवा मोर्चा का आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, आजमगढ़ मंडल में स्थित 3 जिले बलिया, मऊ व आजमगढ़ का मिला दायित्व
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया) ग्राम सभा रतसर, बलिया निवासी पीयूष प्रताप सिंह को श्री राष्ट्रीय छत्रिय महासभा युवा मोर्चा का आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, उन्हें आजमगढ़ मंडल में स्थित 3 जिले बलिया, मऊ, आजमगढ़ का दायित्व दिया गया है। पीयूष प्रताप सिंह के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष बनने से बलिया जिले का मान सम्मान बढ़ा है तथा युवाओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी है। इनके स्वागत में जगह-जगह पर इनके सम्मान में युवाओं ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। इस मौके पर बलिया जिला के जिला उपाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा निप्पू सिंह ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई एवं इस कार्य के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित सुनील सिंह, राहुल सिंह, अरविंद शर्मा, छोटू सिंह, विकास सिंह, पिंटू, गोलू शर्मा, विद्यान यादव, दिनेश ठाकुर, राजा राजभर व जय राम गोंड समेत सभी लोग खुशी से झूम उठें।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय
Must Read: यूपी के बलिया जिले मे सीएम योगी के कार्यक्रम की कवरेज करने गए पत्रकारों को जिला प्रशासन ने गेट पर रोका, फिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को लगाने पड़े मुर्दाबाद के नारें