घर के बाउंड्री के अंदर से चोरों ने हैंडपंप के पाइप पर किया हाथ साफ, लोगों में भय का माहौल।
![]() |
खबरें आजतक Live |
डाला (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला सेवा सदन घर के बाउंड्री के अंदर से चोरों ने हैंडपंप के पाइप पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गंगा सागर चौधरी पुत्र गोबिंद चौधरी निवासी सेवा सदन बाड़ी जो कि हैंडपंप में लगे समरसेबुल रिपेयरिंग करवाने के लिए हैंडपंप खोलवाया था। लेकिन बोरवेल में समरसेबुल फसने के कारण समरसेबुल बोरवेल से नहीं निकल पाया और हैंडपंप का पाइप आंगन में पड़ा हुआ था। उसी दौरान बीती रात को चोरों ने हैंडपंप के तीन पाइप चोरी कर लिया। कुछ दिन पहले 22/08/2020 को भी गंगा सागर के ट्रांसपोर्ट पर खड़ी ट्रक से चोरों ने 6000 हजार रुपए नगद वं ड्राइवर खलासी के मोबाइल भी चोरी कर लिया था, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया। एक महीने में दो बार चोरी की घटना से पीड़ित गंगा सागर का कहना है कि इसी तरह बार-बार चोरियां होती रहे तो उन्हें डाला छोड़ कर कहीं दूसरे जगह पलायन करना होगा। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि डाला चोरी का खुलासा आखिरकार पुलिस क्यों नही करना चाहती। इस घटना कि सुचना तहरीर के माध्यम से डाला पुलिस चौकी दी गई हैं। इस घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट- संवाददाता अर्जुन कुमार सिंह