“मनियर थाने पर तैनात एक दिवान को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ पकड़ा रंगे हाथ, दीवान की कार्य प्रणाली पर एसपी हुए सख्त, किया निलंबन की कार्रवाई”
खबरें आजतक Live |
मनियर (बलिया, उत्तर प्रदेश) जनपद के मनियर थाना पर कार्यरत दीवान की कार्य प्रणाली पर एसपी सख्त रवैया अख्तियार किया हैं। गलत आचरण की शिकायत पर एसपी देवेन्द्र नाथ ने दीवान को सीधें तौर पर निलंबित कर दिया है। दरअसल मनियर थाने पर तैनात एक दिवान को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसका वीडियो वायरल तेजी से हो रहा है। बताया जाता है कि मामला मंगलवार के रात की है। वहीं सूचना पर बुधवार को एसपी थाने में पहुंचे गए थे। गांव वालों के अनुसार थाना में कार्यरत दीवान साहब लगभग एक हफ्ता से लगातार गांव में एक महिला के घर आ रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीण नजर रखने लगे।
जिस अंदाज में ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे थे। वही अंदाज सही हुआ। थाना के दीवान एक महिला के साथ छत पर अंधेरें में पकड़ा गया। और गांव वालों ने मोबाइल से विडियों बना लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों को सूचित किया गया। मनियर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तथा उक्त दीवान को साथ में ले जाने पर ग्रामीण पुलिस के खिलाफ आक्रोशित हो गए। तत्पश्चात एक उप निरीक्षक ने दीवान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए। थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने त्वरित कार्यवाही के तहत पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ को मामलें की जानकारी दी। बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त दीवान के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।
रिपोर्ट- तहसील संवाददाता रविशंकर पाण्डेय