“पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र बरामदगी अभियान जारी”
![]() |
खबरें आजतक Live |
डाला (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र बरामदगी अभियान के क्रम में हाथीनाला पुलिस द्वारा दिनांक 10/09/2020 दिन गुरुवार को अभियुक्त अमित उर्फ रवि पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मलिन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र के कब्जे से नाजायज एक अदद देसी कट्टा 315 बोर का बरामद हुआ। उक्त के संबंध में थाना हाथीनाला के मु० अ० सं०-16/2020 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट- संवाददाता अर्जुन कुमार सिंह