“उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से सांसद और लोकसभा में बसपा संसदीय दल उपनेता रितेश पांडेय इंग्लैंड की कैथरीन से शादी करने की कर रहें हैं तैयारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी”
![]() |
खबरें आजतक Live |
लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और लोकसभा में बसपा संसदीय दल के उप नेता रितेश पांडेय जल्द ही इंग्लैंड की लड़की के साथ शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। रितेश ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। रितेश ने अपनी पोस्ट में बताया कि वे इंग्लैंड की कैटरीना से शादी करने जा रहे हैं। कैथरीन मनोविज्ञान में डॉक्टरेट कर रहीं हैं। वे दोनों एक दूसरे को काफी वर्षों से जानते हैं। दोनों ने अब साथ में जिंदगी गुजारने का फैसला लिया है और दोनों को उनके परिवार वालों का आशीर्वाद भी मिल गया है। रितेश ने कहा कि कैथरीन के साथ वे जीवनसाथी के रूप में अपने जीवन के आगे की यात्रा पूरा करेंगे। वे महसूस करते हैं कि उनका संग साथ दोनों के कल्याण और लक्ष्य के लिए अच्छा है।
रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क