यूपी के बलिया जनपद से इस भाजपा विधायक को गुजरात के मुख्यमंत्री ने इन उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित, इस सर्वे हेतु गुजरात प्रवास पर हैं भाजपा विधायक – खबरें आजतक Live
Reading:यूपी के बलिया जनपद से इस भाजपा विधायक को गुजरात के मुख्यमंत्री ने इन उपलब्धियों के लिए किया सम्मानित, इस सर्वे हेतु गुजरात प्रवास पर हैं भाजपा विधायक
“बलिया जनपद के विधानसभा सिकन्दरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी द्वारा विधायक को पार्टी के लिए किए गए विभिन्न कार्यों व अपने जिम्मेदारियों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन के लिए किया सम्मानित”
खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से गुजरात प्रदेश के प्रवास पर गए बलिया जनपद के विधानसभा सिकन्दरपुर से भाजपा विधायक संजय यादव को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रुपाणी द्वारा विधायक सजंय यादव को पार्टी के लिए किए गए विभिन्न कार्यों व अपने जिम्मेदारियों के निष्ठा पूर्वक निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सिकन्दरपुर विधानसभा के विकास के लिये हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। बताते चलें कि प्रदेश सरकार द्वारा अन्य प्रदेशों के विकास व वहां के तकनीकी कार्यों को लेकर पार्टी द्वारा एक सर्वे कराया जा रहा है, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश सरकार अपनें विकास के लिए कर सके, जिससे कि प्रदेश के मजदूरों को नौकरी के लिए किसी अन्य प्रदेशों में ना जाना पड़े।
मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से टेलिफोनिक वार्ता में विधायक संजय यादव ने बताया कि गुजरात प्रवास के दौरान पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए गुजरात के दौरे पर हैं। साथ ही प्रदेश के विकास में होने वाले कार्यो की तुलनात्मक दृष्टि से वहां कार्य कर रहे औधोगिक इकाइयों का निरीक्षण करना प्रमुख है। जिससे कि उत्तर प्रदेश में भी फैक्ट्रियों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके। बताया कि वहां के उधोगपतियों से मिल कर अपने विधान सभा सहित पूर्वांचल में भी उद्योग स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि बलिया सहित आसपास के अन्य जिलों में भी माकूल विकास हो सके। उन्होंने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश सहित बलिया जनपद में भी औद्योगिक इकाई को बैठाने की मांग रखी है। जिस पर मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी ने विचार करने के साथ ही मुख्य औद्योगिक घराने से बात करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र मे विकास कार्यों के लिए संकल्पित हैं।
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र के लिलकर सिकन्दरपुर बलिया स्थित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष के भांति…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी बंशीबाजार के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने खूब अपना…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। चुनावी दौरे पर निकले नगर विकास व ऊर्जा मंत्री का सिकन्दरपुर नगर के नगरा मोड़ स्थित नगवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व गोरक्ष प्रान्त के भाजपा…
खेजुरी (बलिया, उत्तर प्रदेश)। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के खेजुरी में रविवार को मां हेल्थ केयर एण्ड पाली क्लिनिक का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार अपूर्वा हॉस्पिटल एवं रिसर्च…