“भाजपा नेता व सदस्य जिला कार्यसमिति बलिया मंजय राय “रिपुंजय” के नेतृत्व में भाजपा नेता सत्यदेव साहनी के कार्यालय पर एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को किया जागरूक”
खबरें आजतक Live
सिकन्दरपुर (बलिया)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सिसोटार के मुहम्मदपुर मे गुरुवार को भाजपा नेता व सदस्य जिला कार्यसमिति बलिया मंजय राय “रिपुंजय” के नेतृत्व में भाजपा नेता सत्यदेव साहनी के कार्यालय पर एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय किसानों के साथ कृषि बिल 2020 पर विस्तार से चर्चा कर किसानों को जागरूक किया गया। भाजपा नेता मंजय राय रिपुंजय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां मुद्दों के अभाव में आम जनता को कृषि बिल 2020 पर दिग्भ्रमित कर आम जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से कृषि बिल से होनेवाले फायदों के बारें में भी बताया। इस दौरान किसान चौपाल मे सेक्टर प्रभारी रंजीत राय, विनोद साहनी, जय प्रकाश साहनी, विजय शंकर साहनी, ब्रिज विजय, मानिकचंद प्रसाद एवं दर्जनों स्थानीय किसान मौजूद रहें।
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र के लिलकर सिकन्दरपुर बलिया स्थित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष के भांति…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी बंशीबाजार के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने खूब अपना…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। चुनावी दौरे पर निकले नगर विकास व ऊर्जा मंत्री का सिकन्दरपुर नगर के नगरा मोड़ स्थित नगवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व गोरक्ष प्रान्त के भाजपा…
खेजुरी (बलिया, उत्तर प्रदेश)। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के खेजुरी में रविवार को मां हेल्थ केयर एण्ड पाली क्लिनिक का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार अपूर्वा हॉस्पिटल एवं रिसर्च…