यूपी: बलिया जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज करेंगे श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का भव्य शिलान्यास, तैयारियां पूरी – खबरें आजतक Live
Reading:यूपी: बलिया जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज करेंगे श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का भव्य शिलान्यास, तैयारियां पूरी
“23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का होगा आगमन, श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का करेंगे शिलान्यास”
खबरें आजतक Live
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कठौड़ा में निर्मित होने वाले भगवान श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास करने के लिए आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन होने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अपने सभी तैयारियों को असली जामा पहनाने के लिए सभी स्तरों पर जुटी हुई हैं। कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका उपाध्याय क्षेत्रीय विधायक संजय यादव सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। बताते चलें कितैयारियों की आखिरी समीक्षा करने के लिए जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने गुरुवार को स्थानीय डाक बंगले मे एक तैयारी बैठक भी किया था। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया था। बैठक मे शिलान्यास समारोह की तैयारियों, मुख्यातिथि का भव्य स्वागत व कार्यक्रम से जुड़ी अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी।
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र के लिलकर सिकन्दरपुर बलिया स्थित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष के भांति…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी बंशीबाजार के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने खूब अपना…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। चुनावी दौरे पर निकले नगर विकास व ऊर्जा मंत्री का सिकन्दरपुर नगर के नगरा मोड़ स्थित नगवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व गोरक्ष प्रान्त के भाजपा…
खेजुरी (बलिया, उत्तर प्रदेश)। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के खेजुरी में रविवार को मां हेल्थ केयर एण्ड पाली क्लिनिक का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार अपूर्वा हॉस्पिटल एवं रिसर्च…