“मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर आधारित रामलीला का हुआ शुभारंभ, चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनुज राजेश मिश्रा द्वारा हुआ दीप प्रज्वलन”
खबरें आजतक Live
गड़वार (बलिया, उत्तर प्रदेश)। शनिवार को गड़वार के दामोदर पुर ग्राम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र पर आधारित रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय चेयरमैन श्री केशरी नन्दन त्रिपाठी एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अनुज राजेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि हम केवल रामायण पढ़ते हैं, रामलीला में बैठते हैं। लेकिन उसे अपनें आचरण में नहीं उतारते। आज दूषित हो रहे समाज को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श चरित्र का अनुकरण करना चाहिए। रामचरितमानस का एक भी दोहा अपने आचरण में उतार लिया तो हम सबका जीवन धन्य हो जाएगा। गांव में बर्षो से चली आ रही यह रामलीला इसलिए भी प्रचलित है कि गंगा जमुनी तहजीब को चरितार्थ करते हुए इसमें हिन्दू व मुस्लिम सभी आपसी भाईचारे को कायम करते हुए मिलकर इस परम्परा एवं विरासत का निर्वहन करते रहे है जो अपने आप में अनूठा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन चितबड़ागांव केशरी नन्दन त्रिपाठी, सुरेंद्र उपाध्याय, ब्राम्हण स्वयं सेवक संघ बलिया के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय, गुड्डू तिवारी, संदीप पाण्डेय अध्यक्ष रामलीला समिति, अंजनी पाण्डेय सरंक्षक रामलीला समिति, संजीव व्यवस्थापक, अजित पाण्डेय, बिपुल पाण्डेय पूर्व प्रधान दामोदरपुर, मनीष पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, जब्बार अंसारी, शमीम उताउल्लाह अंसारी आदि समस्त रामलीला समिति व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र के लिलकर सिकन्दरपुर बलिया स्थित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष के भांति…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय क्षेत्र स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी बंशीबाजार के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्रों ने खूब अपना…
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। चुनावी दौरे पर निकले नगर विकास व ऊर्जा मंत्री का सिकन्दरपुर नगर के नगरा मोड़ स्थित नगवा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व गोरक्ष प्रान्त के भाजपा…
खेजुरी (बलिया, उत्तर प्रदेश)। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के खेजुरी में रविवार को मां हेल्थ केयर एण्ड पाली क्लिनिक का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ संतोष कुमार अपूर्वा हॉस्पिटल एवं रिसर्च…