“कौशाम्बी जनपद के कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज चौराहे पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की हुई दर्दनाक मौत”
![]() |
खबरें आजतक Live |
कौशाम्बी (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज चौराहे पर बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी कार पर गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अभी भी दो लोगों के कार मे फंसे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। गैस कटर की सहायता से कार को काट कर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक स्थानीय बताए जा रहे हैं जो एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
मौके पर मौजूद डीएम अमित सिंह ने आठ लोगों के मौत की पुष्टि है। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का टायर फटने से यह बड़ा हादसा हुआ। ट्रक में गिट्टी लदी थी जिसके वजह से कार सवार बाहर नहीं निकल सके। डीएम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना के शहजादपुर से सभी बारात में शामिल होने आये थे। बारात सिराथू में तैनात लेखपाल के घर से आई थी। इस हादसे में लेखपाल की पत्नी व बेटी की भी मौत हुई है।
रिपोर्ट- कौशाम्बी डेस्क