“आपके और आपके परिवार के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर माह 2022, व्यापार आगे बढ़ेगा या नही, या किसी नयी समस्या का करना पड़ेगा सामना, पढ़िए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा का सटीक विष्लेषण”
![]() |
खबरें आजतक Live |
नई दिल्ली (ब्यूरो)। हम सभी लोग जानना चाहते है़ कि अक्तूबर महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है। मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा। मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या किसी नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं। इस पर विस्तार से ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा नें आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए आपकी राशि का सटीक विश्लेषण किया है। आइए पढ़ें पूरा विश्लेषण।
यह माह आपके पारिवारिक दृष्टि से मिलाजुला परिणाम देगा। कई तरह से यह माह आपको लाभ देगा। परिवार में भरपुर मान सम्मान मिलेगा। नये मेहमान का आगमन होगा। घर में बेकार की बातो में नहीं पड़े। नये भूमि भवन का लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अपनें विश्वास में कमी नहीं होने दे। खर्च में वृद्धि होगी। फिजूलखर्च पर ध्यान दे। अपने परिवार की बात बाहर किसी से शेयर नहीं करे। भाई बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बुजुर्गो पर ध्यान दे। उनका स्वास्थ्य में उतार -चड़ाव बना रहेगा।
व्यापार के लिए यह माह उत्तम रहेगा। नये निवेश से फायदे होंगे। कई तरह के आपको ऑफर मिलेगा। आपके विरोधी आपको परेशान करेगे। ग्राहकों के साथ संबंध ठीक रखे। कार्य क्षेत्र में जो परेशानी बना हुआ था। वह दुर होगा, जो लोग नौकरी कर रहे है। कई तरह से नये नौकरियों का ऑफर मिलेगा। आपके अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के अंत तक पदोन्नति का योग बन रहा है। आपके भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी करने के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। आपके कार्य को सराहा जायेगा। निजी क्षेत्र में जो लोग नौकरी कर रहे है। आपका रुका हुआ परियोजना पूरा होगा। संयम से कार्य करे अपने सहयोगी को मिला कर रखे। अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगा।
विद्यार्थियों के लिए यह माह लाभदायक रहेगा। शिक्षा को लेकर जो संशय बना हुआ था। वह दुर होगा। पढाई पर विशेष ध्यान दे, जो लोग उच्च शिक्षा पढाई कर रहे है। उनके लिए परिणाम ठीक निकलेगा। किसी विशेष परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा। उसमे सफलता मिलेगा। आपके अध्यापक से पुरा सहयोग मिलेगा, जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। उनको शुरु में तो दिक्कत होगी लेकिन सफलता मिलेगी। यह माह कैरियर आपका पुरा साथ देगा। कई तरह से आपको नये ऑफर मिलेगा, जो लोग नौकरी की इंतजार कर रहे है। उनके लिए यह माह सफलतादायक रहेगा। आपका कर्म के साथ भाग्य भी साथ देगा।
प्रेम प्रसंग बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेमी व प्रेमिका का रोमांस बेहतर होगा। एक दुसरे के बात पर विश्वास बना रहेगा। अपने जीवन का भरपुर आनंद उठायेगे। नये जगह की यात्रा करेगे, जो लोग लिविंग रिलेसन में रह रहे है। उनके रिलेसन में माह के अंतिम सप्ताह में थोड़ी कडवाहट बनी रहेगी। विवाहित लोगो को मंगल के कारण माह के शुरुआत में किसी कारण को लेकर मतभेद बना रहेगा। अपने वाणी पर नियंत्रण करे।
यह माह आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानिया बनेगी। पेट सम्बंधित समस्या बनेगा। ठंडा व गर्म खाना खाने से बचे। बासी खाना नहीं खाए। पहले से आपको कोई बीमारी है, तो वह परेशान करेगा। वृष राशि के लोगों के लिए इस माह का शुभ रंग सफेद तथा शुभ अंक 6 हैं।
प्रतिदिन भगवान शिव जी का दर्शन करे तथा हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें।
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त कर सकतें हैं।
रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क
Removed from reading list
Undo