“कैसा रहेगा मेष से मीन तक के राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन, किसका हो सकता है फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना”
![]() |
खबरें आजतक Live |
नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 22 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, क्या होगा आज का लक्की रंग, इस बारे में सटीक आंकलन किया हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा नें। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का दैनिक शुभ राशिफल।
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें। आज के दिन आपके खर्चें बढ़ जायेंगे तथा व्यापार में भी कोई बड़ा खर्चा होने की संभावना हैं। ऐसे में कहीं भी निवेश करने से पूर्व उसकी उचित जाँच परख कर ले तभी कोई निर्णय ले। बाज़ार में किसी के साथ शत्रुता करने से बचे अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता हैं। मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर स्लेटी हैं।
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी कर रहे लोग अपने बॉस की नज़र में आएंगे व उनके काम की प्रशंसा की जाएगी। किसी भी सहकर्मी के साथ किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े से कम से कम आज के दिन उचित दूरी बनाए रखे। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी अंक 1 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अपने विषयों में रुचि लेंगे तथा इसमें उन्हें अपने अध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा। मुख्यतया इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व बीकॉम में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने की संभावना हैं। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।
घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आपका अपने साथी के साथ संबंध और मधुर बनेगा तथा अपने ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं, जिससे मन आनंदित रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी अंक 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। शत्रु आपसे द्वेषभाव रख सकते हैं तथा उनके द्वारा आपके परिवार में कटुता लाने का प्रयास किया जा सकता हैं। इसलिये किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से बचकर रहे तथा घरवालों के प्रति आपसी स्नेह को बनाए रखे। पड़ोसियों के साथ संबंधो में मजबूती आएगी। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कल्पनाशीलता बढ़ेगी जो नए क्षेत्रों में काम करने को उत्साहित करेगी। आप अपनी बुद्धि के अनुसार कोई निर्णय ले व वाणी को मधुर रखे। व्यापारिक रूप से नए समझौते कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको सफलता दिलाएंगे। कन्या राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर भूरा हैं।
व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। रिलेशन में रह रहे लोगों का अपने साथी से मोहभंग हो सकता हैं तथा उनका किसी और पर आकर्षण आ सकता हैं, जो रिश्तों में दूरियां लाएगा। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की बात आगे बढ़ सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि वालों के लिए लकी नंबर 2 तथा लकी कलर ग्रे हैं।
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन अपनी पढ़ाई में कम लगेगा तथा उनकी रुचि कला के क्षेत्र में ज्यादा रहेगी। संगीत में भी आप नए वाद्ययंत्रों को सीखने पर ध्यान देंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरून हैं।
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। यदि आप अपने लिए नौकरी की खोज में हैं तो आज के दिन मन बदल सकता है। आपका ध्यान स्वयं का व्यापार करने पर होगा, जिसके लिए आप अपनों से बड़ो से विचार विमर्श कर सकते हैं। धनु राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी हैं।
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डाले। शत्रु पस्त होंगें। परिवार में सभी के साथ आपका व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहेगा तथा सभी का आपके प्रति प्रेम और बढ़ेगा। घर में किसी शुभ कार्य का होना भी संभव हैं जिससे सभी का मन प्रसन्न होगा। मकर राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आपके लिए बेचैनी भरा हो सकता हैं व किसी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में भी रहेंगे। ऐसे में कोई भी बात हो उसे अपने माता-पिता के साथ अवश्य साँझा करे या घर में किसी ऐसे सदस्य के साथ साँझा करें जिससे आपकी अच्छी बोलचाल हैं। कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को आज के दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने की आवश्यकता हैं, जो आगे चलकर उनके काम आएगी। मीन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर श्वेत हैं।
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त कर सकतें हैं।
रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क
Removed from reading list
Undo