“कैसा रहेगा मेष से मीन तक के राशि वालों के लिए आज वुधवार का दिन, किसका हो सकता है फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना”
![]() |
खबरें आजतक Live |
नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 02 नवंबर 2022 दिन वुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, क्या होगा आज का लक्की रंग, इस बारे में सटीक आंकलन किया हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा नें। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का दैनिक शुभ राशिफल।
किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। सरकारी कर्मचारी अपने सीनियर अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा वे आपसे क्रोधित हो सकते है। प्रेम संबंधों में किसी अनजान व्यक्ति का साथ मिल सकता है। मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा, लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे, जिस कारण सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। कारोबारियों के लिए आज अच्छे संकेत नही है। पैसो के लेनदेन को लेकर मुख्य रूप से सावधानी बरते, क्योंकि कोई आपको चूना लगा सकता है। यदि ध्यान नही दिया तो बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इसलिये पहले से ही सचेत रहे और समझदारी से काम ले। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर भूरा हैं।
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के अनुसार आज का दिन आपके लिए अच्छा नही है और कोई दुर्घटना हो सकती है। बिजली की चीजों में सावधानी बरते और उनसे दूरी बनाकर रखे। यदि अस्थमा के रोगी है तो हमेशा इनहेलर अपने साथ रखे अन्यथा बात बिगड़ सकती है। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर ग्रे हैं।
कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है। प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। समाज में आपके प्रेम को लेकर सकारात्मक छवि बनेगी और लोग आपके रिश्ते की दुहाई देंगे। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरून हैं।
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करते है और पोस्ट इत्यादि करते रहते है, तो आज के दिन किसी सोशल मीडिया के ही दोस्त से अनबन हो सकती है जो बढ़ भी सकती है। इसलिये पहले से ही सतर्क रहे और किसी के साथ बेवजह में झगड़ने से बचे। कन्या राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। रिश्तो को लेकर सतर्क रहे क्योंकि घर के सदस्य की किसी बात को लेकर आप बेवजह से संवेदनशील रवैया अपना सकते हैं, जिससे रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी। बात खुलकर करेंगे तो उसका ज्यादा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। तुला राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।
कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। पैसे कही निवेश कर रखे है तो वहां से लाभ तो मिलेगा, लेकिन उसके लिए धैर्य से काम लेना होगा। व्यापारियों को रणनीति बनाने में समस्या होगी और प्रतिद्वंद्वियों की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।
किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। नौकरी कर रहे लोगों को ज्यादा समस्या तो नही होगी लेकिन कुछ समय के लिए काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आप अपनी जॉब को लेकर खुश नहीं होंगे और नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। धनु राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर श्वेत हैं।
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। स्कूल के छात्र अपनी कोचिंग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सही नंबरों से पास होंगे। घर में भी उनके काम को लेकर प्रशंसा होगी। किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिये तैयारी कर रहे है, तो उसमे आगे का मार्ग प्रशस्त होगा। मकर राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर स्लेटी हैं।
यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि किसी के साथ प्रेम संबंध में तो आज के दिन घर के किसी अपने से इस बात को साझा कर सकते है। उनके द्वारा आपकी सहायता भी की जाएगी और दोनों के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केशरी हैं।
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। मीडिया या पत्रकारिता के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे है तो आज के दिन आपको कुछ अच्छे ऑफर मिलेंगे। लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वे आपके साथ से निकल भी सकते है। मीन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क
Removed from reading list
Undo