“कैसा रहेगा मेष से मीन तक के राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन, किसका हो सकता है फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना”
![]() |
खबरें आजतक Live |
नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 14 नवंबर 2022 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, क्या होगा आज का लक्की रंग, इस बारे में सटीक आंकलन किया हैं, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा नें। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का दैनिक शुभ राशिफल।
धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। परिवार के किसी काम के लिए चिंता रहेगी, लेकिन बातचीत से वह हल हो जाएगा। यदि आपका किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है, तो वह भी आज के दिन सुलझ जाने की उम्मीद है। मेष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी और आय भी पहले की अपेक्षा अधिक होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ जाएंगे। पैसे कही निवेश कर रखे है तो वहां से भी लाभ मिलेगा। वृष राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है।रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में काम ज्यादा होगा, जिस कारण कुछ समय के लिए स्वभाव चिढ़चिढ़ा रह सकता है। ऐसे में आप कुछ ऐसा बोल देंगे जो सभी को बहुत बुरा लग सकता है। इसलिये इसका पहले से ही ध्यान रखे ताकि बात बिगड़े नही। मिथुन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर भूरा हैं।
अप्रत्याशित लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज के दिन आपको अपने प्रेम जीवन में निराशा का भाव देखने को मिलेगा। आपको लगेगा कि आप अपने प्रेमी के लिए कुछ ज्यादा कर रहे है, जबकि सामने से ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। इस कारण नीरसता का भाव मन में आ सकता है। कर्क राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर ग्रे हैं।
पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। फालतू खर्च होगा। मानसिक थकान तो होगी लेकिन आप उसे सही से हैंडल कर लेंगे। कुछ समय के लिए उठापठक की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में संयम से काम लेने की आदत डालें और सभी के साथ मीठा व्यवहार करे। सिंह राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरून हैं।
पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। जो छात्र कॉलेज में है उनके लिए आज का दिन चुनौती भरा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे है तो संभल जाइये। क्योंकि उसमे असफलता हाथ लग सकती है। कन्या राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। यदि आप स्कूल में है और कुछ नया करने का विचार कर रहे है, जैसे कि कोई कोर्स ज्वाइन करना या कुछ और तो आज का दिन उसके लिए अच्छा है। आज आप अपने हुनर को पहचानने और उसे निखारने में लगाएंगे। तुला राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर संतरी हैं।
संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। यदि निजी नौकरी कर रहे है तो उसमे आपको किसी अपने का सहयोग मिलेगा। उनके द्वारा आपको नयी नौकरी करने का प्रस्ताव भी मिल सकता है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर हरा हैं।
लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए, क्योंकि उसमें असफलता का योग है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यदि आप प्रेम संबंध में है, तो आज उसमे नीरसता का भाव आ सकता है। दोनों के बीच रिश्तो में दूरियां भी आ सकती है। शत्रु से भय रहेगा। धनु राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर श्वेत हैं।
नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे और शरीर में स्फूर्ति आएगी। मन शांत रहेगा और नए-नए विचारों का समावेश होगा। सभी के बीच रिश्तो में मजबूती आने से मन पहले की तुलना में ज्यादा खुश रहेगा। मकर राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर स्लेटी हैं।
धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपको दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की आदत है तो आज थोड़ा सतर्क रहे। दोस्तों के साथ कही घूमने जाते समय दुर्घटना होने या कुछ और अनहोनी होने की संभावना है। इसलिये पहले से ही सतर्क रहे और कोताही ना बरते। कुंभ राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर तथा 6 तथा लकी कलर केसरी हैं।
प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन व्यस्तता भी ज्यादा रहेगी। घर पर किसी ना किसी का आना-जाना लगा ही रहेगा और ज्यादातर समय उनकी आवभगत में बीतेगा। मीन राशि वालों के लिए आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर नीला हैं।
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- नई दिल्ली डेस्क
Removed from reading list
Undo