Left Post

Type Here to Get Search Results !

Viral News: यें है हमारे देश का एक अनोखा गांव, किसी के घर में नहीं बनता है खाना, आखिर 500 लोग किस तरह करते हैं अपना गुजारा

पूरे गांव का खाना एक ही रसोई में बने ऐसा उदाहरण बहुत कम मिलता है, मगर गुजरात के एक गांव ने ऐसा ही कर दिखाया है, यहां किसी भी घर में नहीं बनता है खाना, गांव के सामुदायिक रसोई में बनता हैं सभी लोगों का खाना, ग्रामीण एक जगह पर जुटते हैं खाना खाने के बहाने

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

आइए जानें गुजरात के इस गांव की कहानी

नई दिल्ली (ब्यूरो डेस्क)। गुजरात में देश का एक अनोखा गांव है। इस गांव में किसी घर में खाना नहीं बनता है। खास बात यह है कि इस गांव में बुजुर्गों की संख्या भी काफी है। पहले इस गांव में 1100 लोगों की आबादी थी। मगर नौकरी पेशा के चक्कर में लोगों ने पलायन किया। अब यहां महज 500 लोग रहते हैं। मगर पूरे देश में यह गांव एक अद्भुत उदाहरण बना है। आइए जानते हैं गुजरात के इस गांव की कहानी।

वृद्धों को अकेलापन दूर करने में मिलती है मदद

गुजरात के मेहसाणा जिले में पड़ता है अनोखा गांव चंदनकी। इस गांव के किसी भी घर में खाना नहीं बनाया जाता है। गांव में एक सामुदायिक रसोई है। यहीं पर पूरे गांव का खाना बनता है। खाने के बहाने गांव के लोग यही पर जुटते हैं। एक-दूसरे से मिलते और बातें करते हैं। इस सामुदायिक रसोई की वजह से बुजुर्गों में अकेलापन दूर करने में काफी हद तक मदद मिली है।

खानें के बदले 2000 रुपये महीने की फीस

ग्रामीणों का खाना किराये के रसोइया तैयार करते हैं। इन्हें हर महीने 11 हजार रुपये का वेतन दिया जाता है। वहीं खाने के बदले ग्रामीण दो हजार रुपये मासिक भुगतान करते हैं। ग्रामीणों को खाना वातानुकूलित हॉल में परोसा जाता है। सामुदायिक रसोई को बनाने में गांव के सरपंच पूनमभाई पटेल का अहम योगदान रहा है। आज इस गांव की सामुदायिक रसोई को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

जानें खाने में क्या-क्या मिलता है इस रसोई में 

समुदाय रसोई के एसी हॉल में एक साथ 35-40 लोगों के भोजन करने की व्यवस्था है। दोपहर के भोजन में दाल, चावल, चपाती, सब्जी और मिठाई दी जाती है। रात में खिचड़ी-कढ़ी, भाकरी, रोटी, सब्जी, मेथी गोटा, ढोकला और इडली-सांभर की व्यवस्था होती है। चंदनकी गांव के करीब 300 परिवार अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं।

रिपोर्ट- वायरल डेस्क नई दिल्ली

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6