Left Post

Type Here to Get Search Results !

Big Breaking: UP में कल रहेंगी छुट्टी, सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, CM YOGI ने किया इस सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सभी सरकारी कार्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठान भी रहेंगे बंद

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

महानवमी के अवसर पर छुट्टी का हुआ ऐलान

लखनऊ (ब्यूरो डेस्क)। यूपी में कल यानी शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी का ऐलान हो गया है। विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शुक्रवार 11 अक्तूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी पर कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल इस बार नवरात्र की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण कन्फ्यूजन हो गया है। नवमी शनिवार को मान ली गई थी। ऐसे में नवमी की छुट्टी भी शनिवार को घोषित थी।

महानवमी की छुट्टी 12 अक्टूबर को थीं घोषित

नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए कन्फ्यूजन के चलते सरकार ने गजट में महानवमी की छुट्टी शनिवार 12 अक्टूबर को घोषित की थी जबकि शास्त्रीय गणना के मुताबिक 11 अक्टूबर को नवमी है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को महानवमी का अवकाश नहीं मिल रहा था।

शनिवार को घोषित करने से संगठनों में था रोष

नवमी शुक्रवार को ही है जबकि छुट्टी शनिवार को घोषित करने से संगठनों में रोष था। वह भी माह के दूसरे शनिवार को छुट्टी घोषित था। दूसरे शनिवार को वैसे भी छुट्टी होती है। ऐसे में राज्य के सभी आठ लाख कर्मचारियों की एक छुट्टी मर गई है।

छुट्टी होने से 8 लाख कर्मचारियों को मिलीं राहत

कर्मचारी सरकार से शुक्रवार को महानवमी का अवकाश घोषित कर करने की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर अलग-अलग कर्मचारी संगठन सरकार से गुहार लगा रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सुन ली है। छुट्टी होने से यूपी के 8 लाख कर्मचारियों को राहत मिल गई है।

रिपोर्ट- ब्यूरो डेस्क लखनऊ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6