Left Post

Type Here to Get Search Results !

Rashifal 21 October: आज इन राशियों की होंगी बल्ले बल्ले, इन्हें मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की बेहतर योजना

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली (ब्यूरो)। आज तारीख है 21 अक्टूबर 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।

मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार व व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर हरा हैं।

वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर सफेद हैं।

मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर भुरा हैं।

कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।

सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।

कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।

तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक का बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।

वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्य सिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर आसमानी हैं।

धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर भुरा हैं।

मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर संतरी हैं।

कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर केशरी हैं।

मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर भुरा हैं।

यहा पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान 

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6