Left Post

Type Here to Get Search Results !

Haryana Exit Poll: हरियाणा में बीजेपी पर चला पंजे का जोर, 10 साल बाद फिर से कांग्रेस की वापसी के बन रहें आसार, पढ़ें ताजा एग्जिट पोल

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में हो गया है मतदान, हरियाणा के मतदाताओं ने आज 1031 उम्मीदवारों का भविष्य को ईवीएम में किया कैद, 8 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

हरियाणा के भविष्य को लेकर मिल रहें यें संकेत

चंडीगढ़ (ब्यूरो डेस्क)। रियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो चुका है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे। जम्मू कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए थे और आज एक ही चरण में हरियाणा के विधानसभा चुनाव हुए। मतगणना से पहले जनता की नजर एग्जिट पोल पर बनी है। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखें तो हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इसी क्रम में अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के एग्जिट पोल हरियाणा के भविष्य को लेकर क्या संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं।

55 से 62 पर भाजपा को बढ़त

मैट्रिज के एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत है। प्रदेश में पार्टी 55 से 62 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। कांग्रेस को 18 से 24 सीटें मिल सकती है। वहीं क्षेत्रीय पार्टी आईएनएलडी को 3 से 5 विधानसभा सीटें मिल सकती है। सर्वे के अनुसार जजपा का खाता नहीं खुला है।

एग्जिट पोल में बीजेपी को 62 सीटें

रिपब्लिक के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा के लिए राहत भरी खबर है। 90 सीटों में से पार्टी 62 सीटों के साथ बढ़त में है। वहीं कांग्रेस को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। जजपा के लिए राहत है, यहां जननायक जनता पार्टी को 3 सीटें मिल रही हैं।

कांग्रेस को मिल रही हैं 57 सीटें

ध्रुव रिसर्च के सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बहुमत के साथ बन सकती है। सर्वे की माने तो प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 57 सीटें मिल रही हैं।

अंबाला सीट से अनिल विज पर सबकी निगाहें

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पर इस सीट पर जीत की हैट-ट्रिक बनाने वाले विज अकेले नेता हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी चित्रा सरवारा से है, जिन्होंने चित्रा सरवारा कांग्रेस से बगावत कर वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

जान लीजिए ये हैं हरियाणा की हॉट सीटें

हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, लाडवा, हिसार, अंबाला छावनी, अटेली, नूंह, गढ़ी सांपला किलोई, आदमपुर और करनाल विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां चुनावी मुकाबला काफी चर्चा में है। सिरसा, तोशाम, उचाना कलां, डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां हाट सीटें हैं।

आसान नहीं नायब सैनी की राह

हरियाणा के सीएम नायब सैनी लाडवा से भाजपा के उम्मीदवार है। उनका मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह से हैं। नायब सैनी की चुनावी लड़ाई यहां से आसान नहीं है। जातिगत समीकरण और किसानों की नाराजगी का उन्हें सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस सीट पर भी जनता की खास नजर है।

जुलाना सीट पर भी हैं सबकी नजर

जुलाना से इस बार कांग्रेस ने विनेश फोगाट तो आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में दो पहलवान इस चुनावी दंगल में उतरे हैं। देखना यह है कि इस सीट पर कौन बाजी मारता है। कविता दलाल या फिर विनेश फोगाट या फिर भाजपा के कैप्टन योगेश।

90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी जंग में

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 1031 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इनमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं।

पिछले चुनाव में बनी थी गठबंधन की सरकार

हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और जजपा ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई थी। उस दौरान भाजपा के मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने थे और जजपा के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने थे। देखना यह है कि इस चुनाव में क्या होता है।

कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल

हरियाणा में आज एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आठ अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। कुछ ही देर में एग्जिट पोल जारी होंगे।

हरियाणा में शाम पांच बजे तक 61% मतदान

हरियाणा में शाम पांच बजे तक 61 फीसदी मतदान हुआ है। कैथल में 62.53, गुहला 61.00, कलायत 63.30 व पुंडरी में 63.80 फीसदी वोटिंग हुई है।

रिपोर्ट- चंडीगढ़ ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6