Left Post

Type Here to Get Search Results !

Dhanteras 2024: इस धनतेरस पर आप बदल सकतें हैं अपनी फूटी किस्मत, बस राशि अनुसार इन चीजों की करनी होंगी खरीदारी, जानें वो हैं क्या

सनातन धर्म में कार्तिक महीने का हैं विशेष महत्व, यह महीना भगवान विष्णु और मां तुलसी को हैं समर्पित, इस दौरान की जातीं हैं तुलसी माता की पूजा, इस महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु योग निद्रा से होते हैं जागृत, इस शुभ अवसर पर मनाई जाती हैं देवउठनी एकादशी, इसके अगले दिन किया जाता हैं तुलसी विवाह

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वन्तरि की उपासना

नई दिल्ली (ब्यूरो डेस्क)। र वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके चलते कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वन्तरि की उपासना की जाती है। 

धनतेरस पर खरीदारी करने की प्लानिंग

इसके साथ ही धनतेरस पर स्वर्ण या चांदी से निर्मित विभिन्न आभूषणों की खरीदारी की जाती है। इसके अलावा लोग नाना प्रकार के बर्तन भी खरीदते हैं। अगर आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राशि अनुसार नीचे दिए गए इन सभी चीजों का क्रय कर सकते हैं।

जानें तिथि और शुभ मुहूर्त 

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना के अनुसार, 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय संध्याकाल 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। इस समय भगवान धन्वन्तरि की पूजा कर सकते हैं।

राशि अनुसार इन चीजों की करें खरीदारी 

🔘 मेष राशि के जातक धनतेरस पर माणिक्य या मूंगा रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। इसे अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं।

🔘 वृषभ राशि के जातक चांदी के सिक्के या मछली की खरीदारी कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

🔘 मिथुन राशि के जातक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार धनतेरस पर सोने का सिक्का या सोने का आभूषण खरीद सकते हैं।

🔘 कर्क राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के सिक्के की खरीदारी करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।

🔘 सिंह राशि के जातक धनतेरस पर पीतल का कलश खरीद सकते हैं। इसके अलावा, स्वर्ण आभूषण की भी खरीदारी कर सकते हैं।

🔘 कन्या राशि के जातक पन्ना रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही चांदी का सिक्का या आभूषण भी खरीद सकते हैं।

🔘 तुला राशि के जातक धनतेरस पर हीरा से निर्मित आभूषण खरीदें। इसके अलावा, चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।

🔘 वृश्चिक राशि के जातक धनतेरस पर तांबे का बर्तन खरीदकर लाएं। इसके अलावा, कुबेर यंत्र भी घर पर स्थापित कर सकते हैं।

🔘 धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कांसे का कलश खरीदकर घर ले आएं।

🔘 मकर राशि के जातक धनतेरस पर चांदी की खरीददारी कर सकते हैं। इसके साथ ही बर्तन की भी खरीदारी कर सकते हैं।

🔘 कुंभ राशि के जातक धनतेरस पर नीलम रत्न की खरीदारी कर सकते हैं। अंगूठी में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। इसके अलावा, चांदी से निर्मित श्रीफल की खरीदारी कर सकते हैं।

🔘 मीन राशि के जातक धनतेरस पर सोने के सिक्के की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।

यहा पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान 

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- नई दिल्ली धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6