Left Post

Type Here to Get Search Results !

Vidhan Sabha Election: अब इंतजार हुआ खत्म, झारखंड व महाराष्ट्र चुनाव की तारीखों का आज निर्वाचन आयोग करेगा ऐलान, जानें समय

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का आज हो जाएगा ऐलान, निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की करने वाला हैं घोषणा, ECI आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

ECI आज दोपहर में करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली (ब्यूरो डेस्क)। हाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का आज ऐलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की घोषणा करने वाला है। ECI आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ आयोग बताएगा की चुनाव कितने चरणों में होगा और क्या-क्या तैयारियां की जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में बहुत ही दिलचस्प होगा मुकाबला

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बंटने के बाद पहले बार विधानसभा चुनावों में आमने सामने होगी। उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी जहां महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी तो वहीं शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा में जीत के बाद भाजपा का जोश हाई

बता दें कि चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 48 में से 30 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा नीत महायुति गठबंधन ने केवल 17 सीटें जीती थीं। हालांकि, हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद भाजपा का जोश फिर हाई होगा।

रिपोर्ट- नई दिल्ली ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6