Left Post

Type Here to Get Search Results !

राशिफल 16 अक्टूबर: आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, इन राशियों को हो सकतीं हैं यें परेशानियां, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की बेहतर योजना

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली (ब्यूरो)। ज तारीख है 16 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।

मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा जो सोचेंगे। उसके विपरीत कार्य होने से मन मे नकारात्मक भाव बनेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक चौकस रहें। चोरी अथवा अन्य कारणों से आर्थिक क्षति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातक भी लापरवाही में गलती करेंगे। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर पीला हैं।

वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये शुभ बना हुआ हैं। लेकिन आलस्य भी आज काम के समय ही आएगा, जिससे दिन की समाप्ति पर मन ही मन खेद होगा। आज मध्यान तक कि दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। लोगो को व्यवहार करना सिखाएंगे परन्तु स्वयं का व्यवहार लचीला रहेगा। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर सलेटी हैं।

मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन मे बड़ी बड़ी योजनाएं चलेंगी। लेकिन इनको साकार रूप देने में कोई ना कोई अभाव आड़े आएगा। धर्म कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन इधर उधर ज्यादा भटकने से पूजा पाठ में एकाग्रता नही आएगी। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर हरा हैं।

कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज किसी न किसी की खुशामद के बाद ही लाभ पाया जा सकता है। लेकिन जिससे सहयोग की आशा लगाएंगे। वही आपसे अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा। घर मे भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी। परिजन अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे।आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर केशरी हैं।

सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही है। आज भी प्रातः काल से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे। लेकिन कार्य व्यस्तता के चलते अनदेखी करेंगे, जिससे मध्यान के आस पास अत्यधिक थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाएंगे, लेकिन आज पूरी होने में संदेह रहेगा। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर संतरी हैं।

कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। सामाजिक अथवा अन्य कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी। पूर्व निर्धारित योजनाएं इस कारण प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वाशन ही मिल सकेगा। पुराने धन संबंधित मामले आज जोर जबरदस्ती करने पर अधिक उलझ सकते है। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।

तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप बोलचाल में आगे रहेंगे, जहां नही बोलना वहां भी जबरदस्ती अपना विचार रखने से स्वजनो की फटकार सुननी पड़ेगी। लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि भले इंसान जैसी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर सफेद हैं।

वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप को बेमतलब की राय देने वाले बहुत मिलेंगे। सही दिशा में जा रहे कार्य भ्रमित होने के कारण गलत मार्ग ले लेंगे। व्यवसायियों की कार्य क्षेत्र पर आज आपकी मर्जी नही चल पाएगी। परिजन अथवा सहकर्मी के अनुसार ही कार्य करना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को भी आज किसी न किसी के अधीन होकर कार्य करना पड़ेगा। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर भुरा हैं।

धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन बचते बचते कलह की भेंट चढ़ेगा। आज स्वभाव कल की तुलना में थोड़ा नरम रहेगा, लेकिन आस पास का वातावरण ना चाहने पर भी क्रोध करने को विवश करेगा। घर मे संतानों अथवा धन को लेकर आपस मे कहा सुनी होगी। संतानों का उद्दंड व्यवहार मानसिक चिंता बढ़ाएगा। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।

मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन धन लाभ वाला है। दिन के पूर्वार्ध से ही धन लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसायियों को दिन भर थोड़ा थोड़ा लाभ होते रहेगा। लेकिन आशाजनक लाभ टलते टलते संध्या तक ही हो सकेगी। आज बचत पर विशेष ध्यान रखें। आगे लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर भुरा हैं।

कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये भाग दौड़ वाला रहेगा। व्यावसायिक कार्यो के साथ आज सुख सुविधा जुटाने के लिये भी दौड़ धूप करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर नई मशीनरी अथवा अन्य कारणों से धन का निवेश होगा। घर मे भी कुछ न कुछ खर्च लगे रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। धन खर्च की तुलना में आमद कम रहने से संचित कोष में कमी आएगी। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर आसमानी हैं।

मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके अंदर भावुकता हद से ज्यादा रहेगी। आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नही खाएंगे। खास कर परिजन से बात बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा घर के बड़ो की बाते मन को अखरेगी, लेकिन विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ध्यान कम ही लगेगा मन इधर उधर की लोगो की कार्य शैली में भटकेगा। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर पीला हैं।

यहा पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान 

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6