Left Post

Type Here to Get Search Results !

दलितों के बीच पैठ बढ़ाने के लिए ये विशेष मुहिम शुरू करेगी बीजेपी, इसी महीने यूपी में होंगे 6 दलित सम्‍मलेन, हर घर दस्तक देंगे सांसद व विधायक

"अक्तूबर में पार्टी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में करेगी बड़े दलित सम्मेलन, इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री लेंगे भाग"

खबरें आजतक Live

लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। भाजपा दलितों के बीच पैठ बढ़ाने के लिए विशेष मुहिम शुरू करेगी। पार्टी के दलित सांसद-विधायक और पदाधिकारी हर दलित बस्ती में जाएंगे। वहां की वोटर यानी समाज के प्रबुद्धजनों से मिलेंगे। अक्तूबर में पार्टी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में बड़े दलित सम्मेलन करेगी। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भाग लेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र से 2 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। मोदी-योगी सरकार की योजना बताने के साथ ही लाभार्थियों से भी संपर्क किया जाएगा। ठीक इसी तरह आधी आबादी को जोड़ने के लिए भी पार्टी मुहिम चलाएगी। आगे चलकर जिलों में भी पार्टी दलित सम्मेलन और रैली करेगी। यह तमाम रणनीति भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और महिला मोर्चा की शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में हुई बैठकों में तय की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई।

बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिकाओं के अध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मौजूद लोगों से दलितों में पैठ बढ़ाने के लिए सुझाव भी लिए गए। दूसरे चरण में महिला मोर्चा की बैठक में आधी आबादी को जोड़ने के लिए अभियानों पर चर्चा की गई। इनकी रही मौजूदगी बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा भोला सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री गुलाब देवी, असीम अरूण, विजय लक्ष्मी गौतम, सुरेश राही, अनूप वाल्मीकि, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी‘ सहित सांसद, विधायक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अनेक योजनाओं द्वारा अनुसूचित वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया है।

आज पूरे देश में अनुसूचित वर्ग के सबसे ज्यादा सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों, जन्म स्थान महू, दीक्षा स्थल नागपुर, चौत्यभूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन और महापरिनिर्वाण स्थल दिल्ली में स्मारकों के निर्माण कर पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि अक्तूबर माह में विभिन्न कार्यक्रम व अभियानों के जरिए इतनी हलचल पैदा होनी चाहिए कि विरोधियों को लगे कि बड़े पैमाने पर अनुसूचित वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत बस्तियों में लाभार्थियों से सम्पर्क सहित समाज के प्रबुद्ध वर्ग, सेवा निवृत्त अधिकारी, खिलाड़ी, लोक कलाकारों व अन्य प्रमुख लोगों से व्यक्तिगत सम्पर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो।

रिपोर्ट-लखनऊ ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6