Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia News: इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम रहा शत प्रतिशत, इन बच्चों ने विद्यालय को किया गौरवान्वित

"परीक्षा परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में दौड़ी खुशी की लहर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी सफलता की बधाई"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लीलकर सिकन्दरपुर बलिया का सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दशवीं में दिव्यांशु यादव 95%, सुधांशु त्रिपाठी 94.20%, श्री कृष्णा तिवारी 90.80%, आयुष यादव 90.80%, रौनक तिवारी 90.40%, दीक्षा पांडे 90%, वही कक्षा 12वीं में रागिनी तिवारी 92%, अभिनव 91.4%, हर्ष 91.2%, रोहित 91%, आयुष 90.40%, कृष्णा यादव 89%, काजोल भारती 87%, ओमजी तिवारी 84.40%, आशुतोष कुमार 84% अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार को गौरवान्वित किया। विषय वार विषयों में रागिनी ने बिजनेस में 95%, इकोनॉमिक्स में 95%, अकाउंट में 90% प्राप्त किए। अभिनव ने हिंदी में 95% प्राप्त किया। हर्ष ने अंग्रेजी में 96%प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में दिव्यांशु यादव ने सामाजिक विज्ञान में 99%, गणित में 97%, विज्ञान में 97%, सुधांशु त्रिपाठी गणित 96%, सामाजिक विज्ञान 95%, विज्ञान 95%, रजनीश यादव अंग्रेजी में 94%, श्री कृष्णा तिवारी विज्ञान में 95% अंक प्राप्त करके विद्यालय व परिवार का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, प्रज्वल राय, तनमन राय, अरविंद शर्मा, शत्रुघ्न जायसवाल, मिथिलेश यादव, गौरव यादव, राजेश श्रीवास्तव ने बच्चों को मुंह मीठा करके शुभकामनाएं व बधाई दिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6