Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: एंड्राइड मोबाइल खरीदने की जिद पर अड़ा था यें बच्चा, मां ने बच्चे को डांटा तो साड़ी का फंदा बनाकर इस बच्चे ने लगा ली फांसी, मचा कोहराम

"अलीगढ़ में एक बच्‍चा कई दिनों से स्‍मार्ट फोन खरीदने की जिद की। इस पर मां ने मना करते हुए उसे डांट दिया तो उसी की साड़ी से फंदा बनाकर बच्चे ने कर ली खुदकुशी, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल"

                                               
खबरें आजतक Live

अलीगढ़ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चपौटा में रविवार देर रात एक किशोर ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। किशोर परिवार से काफी दिनों से स्मार्टफोन की मांग कर रहा था। रविवार रात को उसे मां ने इस मांग को लेकर फटकार दिया था। इसी से आहत होकर उसने देर रात को खुद को कमरे में बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। किशोर की भाभी ने देवर को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। आनन फानन में देर रात को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कंचीलाल (16) पुत्र लाला निवासी चपौटा, अतरौली दो भाईयों में सबसे छोटा था। पिता खेती करते हैं। बड़ा भाई भी पिता के साथ खेत पर ही काम करता है। कंचीलाल ने भी स्कूल छोड़ पिता के साथ खेत पर काम करना शुरू कर दिया था। परिवार के मुताबिक पिछले काफी समय से उसके दिमाग पर स्मार्टफोन खरीदने का भूत सवार हो गया था। परिवार वाले उसे मना कर रहे थे। रविवार रात वह खेत पर था। वहां मां खाना लेकर पहुंची। मां से उसने फिर से स्मार्टफोन दिलाने की मांग की। मां ने इसी बात पर उसे फटकार दिया। इससे वह खाना लेकर घर पर आ गया। घर आने के बाद पहले उसने खाना खाया। इसके बाद भाभी के पास गया।

वहां उनसे साड़ी का फंदा बनाने की बात पूछने लगा। भाभी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। भाभी अपने कमरे में सोने चली गई। इधर, वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर मां की साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। कुछ देर बाद भाभी फिर से कंची के कमरे में गई। दरवाजा बंद होने पर उसे आवाज लगाई। मगर, कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। देवर फांसी के फंदे पर लटका दिखा। इसकी सूचना उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में शव का देर रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की भाभी ने रोते बिलखते हुए बताया कि देवर उससे रात को साड़ी से फांदा बनाने की बात पूछ रहा था। उसकी बात को अनसुना करते हुए मजाक में टाल दिया। नहीं पता था कि उसके इरादे क्या हैं। अगर, इरादे पता होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं इस घटना के संबंध में सीओ इगलास शिवकुमार ने कहा कि अतरौली क्षेत्र में किसी किशोर द्वारा आत्महत्या करने की कोई भी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- अलीगढ़ क्राइम डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6