Left Post

Type Here to Get Search Results !

अजब गजब: उत्तर प्रदेश के इस गांव में जन्म लिया दो मुंह, दो पूंछ व 6 पैरों वाला बछड़ा, बछड़े को एक नजर देखने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम

"नवरात्र पर्व के दौरान एक पालतू गाय ने विचित्र बछड़े को दिया जन्म, दो मुंह, दो पूंछ और छह पैर वाले बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है लोग"

                                               
खबरें आजतक Live

अलीगढ़ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। यूपी के अलीगढ़ में एक गाय का बछड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। उसके दो मुंह, दो पूंछ और छह पैर वाले बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है। नवरात्र पर्व के दौरान एक पालतू गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। लोग इसे आस्था से भी जोड़ कर देख रहे हैं। बहरहाल बछड़े की जन्म की खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया। हालांकि, पहले भी छह पैर, दो पूंछ, दो सिर वाले जानवरों के जन्म के मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला थाना चंडौस क्षेत्र के गांव सूरजपुर का है। यहां के किसान शैलेंद्र के घर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। इनकी पालतू गाय ने नवरात्र के दौरान एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया, जिसके दो मुंह, दो पूंछ और छह पैर हैं। बताया जा रहा है कि यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई है। कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर तो कोई विज्ञान का चमत्कार जानकर बता रहा है। बछड़े को देखने दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।

पिछले साल 14 जून को यूपी के ही चंदौली जिले में दो सिर वाला गाय का बछड़ा लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बना हुआ रहा। जिले के नियमताबाद ब्लॉक के बरहुली गांव के रहने अरविंद यादव की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया, जिसके दोनों सिर आपस में जुड़े हुए थे और दो मुंह, दो कान और चार आंखे थीं। बता दें कि बीतें 14 जनवरी को राज्य के राजनांद गांव जिले के गंडई गांव में एक अविश्सनीय घटना हुई। यहां एक जर्सी गाय ने तीन आंखों वाले बछड़े को जन्म दिया था। इस अद्भुत बछड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गांव में जुट रही थी। वहीं, 8 जनवरी को राजस्थान के जोधपुर में मखमली कंबल ओढ़कर पलंग पर सोने वाली गाय चर्चा का विषय बनी रही। सोशल मीडिया में वीडियो छाए रहे। बताया गया कि हाउसिंग बोर्ड इलाके के सुभाष नगर निवासी प्रेम सिंह कच्छवाह के परिवार की गौ भक्ति देखकर हर कोई हैरान गया। इनके घर में 3 गाय और एक बछड़ा पारिवारिक सदस्य की तरह रहते हुए मिले।

रिपोर्ट- अलीगढ़ डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6