Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: दूसरी पत्नी के लिए इस पुजारी ने पहली पत्नी का किया मर्डर, फिर रची लूट व हत्या की साजिश

"लखनऊ में एक पुजारी ने किया अपनी ही पत्नी की हत्या, अफवाह फैलाई की उसके घर में हुई लूट और लूटेरों ने की उसकी पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार"

खबरें आजतक Live

लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश) लखनऊ के बंथरा में पुलिस ने पुजारी की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि उसके पुजारी पति दीप ने ही पत्नी दीपिका की हत्या की थी। पुलिस ने पुजारी पति दीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ाई के साथ पूछताछ कर रही है। आरोपी ने बताया कि उसने दूसरी शादी की थी जिसके बाद पहली पत्नी दीपिका से उसके झगड़े होने लगे थे। इसी कारण उसने साजिश रची। पुजारी ने बताया कि दोनों के बीच विवाद होने लगा था। उसके बाद उसने पत्नी की हत्या की और वारदात को छिपाने के लिए घर की पिछली दीवार को तोड़कर सेंध लगने की झूठी कहानी रची। आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर का सामान कमरे से बाहर तक बिखेर दिया था। बंथरा पुलिस ने फॉरेंसिक एविडेंस और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। 

गौरतलब हो की, पुजारी ने दीपिका के अलावा उसकी सगी भतीजी कुसुम से भी शादी की। दोनों पत्नियां उनके दो-दो बेटे पुजारी के साथ एक ही घर में रहते थे। दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे। सभी नागेश्वर मंदिर में रहते थे। दीप, कुसुम और उनके बच्चे घर के बाहर बने हनुमान मंदिर के चबूतरे पर सोते हैं जबकि दीपिका अंदर अकेले सोती थी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कुसुम नित्यक्रिया के लिए मकान के बाहर बने शौचालय में गई तो दीवार की ईंटें निकली देख शोर मचाया। परिवारीजन घर के भीतर पहुंचे तो आंगन में दीपिका का शव पड़ा देखा। सामान बिखरा देख पुलिस को लूट के बाद हत्या का संदेह जताया।

रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6