Left Post

Type Here to Get Search Results !

शर्मनाक: हाथ पैर बांधकर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता था यें शिक्षक पिता, दुष्कर्म में मां भी देती थी बराबर का साथ, पुलिस ने इन दोनों को किया गिरफ्तार



भोपाल (ब्यूरों) एक शिक्षक पिता पर उसकी ही बेटी ने संगीन आरोप लगाया है कि वह दो बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है इस कार्य में मां भी पिता का साथ देती है। यह शर्मनाक घटना मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की है। जहां पर पिता ने अपने ही रिश्ते को तार-तार कर दिया है। मुरैना जिले की पोरसा में एक शिक्षक ने अपनी ही बेटी से दो बार दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म करने से पहले बेटी के हाथ-पैर बांध दिये जाते थे। शरीर पर काटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। पिता पर निरंतर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने बड़ी बहन के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इस शर्मनाक हरकत में माता-पिता दोनों शामिल हैं।


पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना की प्राथमिक तथ्य सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। घर के बाहर यह बात किसी को पता न चले, इसलिये बेटी को घर में ही कैद कर दिया गया था। वहशी दरिंदों की भांति पिता द्वारा ही दुष्कर्म किये जाने से परेशान किशोरी ने अपनी विवाहित बड़ी बहन को इस बारे में बताया। इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन पर की गई। वहां से आये सदस्यों ने बालिका को कैद से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में लेकर गंभीर पूछताछ की।


सबसे बड़ा दुर्भाग्य इसमें यह देखने को मिला कि मां ही अपनी पुत्री के दुष्कर्म में पति के साथ शामिल रही। आरोपी पिता द्वारा पीड़िता की दो बड़ी बहनों के साथ भी लंबे समय तक छेड़खानी की गई थी, इसकी भी शिकायत हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों व पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया हैं। इस बारे में मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि शिक्षक द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। नियम के अनुसार शिक्षक को शीघ्र निलंबित किया जायेगा क्योंकि शिक्षक के पद की गरिमा के विरुद्ध कृत्य किया है।

रिपोर्ट- भोपाल डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6