Left Post

Type Here to Get Search Results !

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, नहीं रहें दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर



मुंबई (ब्यूरों) दो सालों तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद गुरुवार सुबह पौने नौ बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है और इस खबर से मैं टूट चुका हूं।  ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी कहा कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहें। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, "अभिनेता रहे ऋषि कपूर के निधन से गहरा धक्का लगा। वह एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत ही मानवता प्रेमी थे। उनके परिवार, मित्र और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति। ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वह करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे। जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


एक इंटरव्यू में नीतू ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, "मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्तव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन, तब हमने सोचा खुद से ये कि हमें ही इस चुनौती से पार पाना है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है। आज एक और बेहतरीन अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, हर पीढ़ी में जिनके कई प्रशंसक हैं। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

Must Read: आइए जाने यूपी के कौन से हैं वों 15 जिले, जहां पर सबसे पहले लॉकडाउन के दौरान मिल सकती है छूट


वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है... भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी: ‘चल कहीं दूर निकल जाएं...’। वीरेंद्र सहवाग ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट में लिखा, 'ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ओम शांति!' वहीं पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'कल इरफान खान... आज ऋषि कपूर। 2020 खोने का साल है।


यह कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। क्या हम इस साल को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं? कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ओम शांति!। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे हम सभी एक बुरे सपने में हैं। अभी, ऋषि कपूर जी के निधन की खबर सुनी। वह एक अच्छे अभिनेता, को-स्टार और परिवार के लिए एक अच्छे दोस्त थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।


रिपोर्ट- मुंबई डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6