सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता, महा सदस्यता अभियान के सह संयोजक एवं जिला कार्य समिति सदस्य मनीष सिंह के नेतृत्व में रविवार को पूर, जगदरा, धनी का टोला व उससा गांव में घर घर पहुंच कर आम मतदाताओं को भाजपा परिवार का सदस्य बनाया। इस दौरान आम लोगों में भी भाजपा का सदस्य बनने को लेकर बहुत ही अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेता मनीष सिंह ने बताया कि महा सदस्यता अभियान प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा हैं। कहा कि सदस्यता अभियान के प्रथम चरण पूरा होने से पहले ही लक्ष्य से कहीं ज्यादा सदस्य भाजपा परिवार में शामिल हो जाएंगे।
बताया कि आम लोगों में मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व देश प्रदेश को विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रगति को देखते हुए आम लोगों के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रति बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हैं। बताया की भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का आलम यह है कि लोग खुद अपना मोबाइल व आधार कार्ड लेकर सदस्य बनने को आतुर हैं। भाजपा नेता मनीष सिंह ने लोगों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर मोदी व योगी के हाथों को और ज्यादा मजबूत करने का काम करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई घर छूट ना जाए। हमें हर घर में पहुंच कर लोगों को भाजपा परिवार का सदस्य बनाना हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता