Left Post

Type Here to Get Search Results !

राशिफल 9 अक्टूबर: आपके लिए कैसा रहेगा आज नवरात्र का सातवां दिन, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की बेहतर योजना

खबरें आजतक Live 

मुख्य अंश (toc)

विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली (ब्यूरो)। ज तारीख है 09 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।

मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

 विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।

वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर संतरी हैं।

मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर भूरा हैं।

कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर पीला हैं।

सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यर्थ भागदौड़ होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।

कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।

तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर लाल हैं।

वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर आसमानी हैं।

धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर भुरा हैं।

मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलन सारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर हरा हैं।

कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आज का लकी लकी नंबर 3 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।

मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर केसरी हैं।

यहा पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान 

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6