Left Post

Type Here to Get Search Results !

बड़ी खबर: यूपी के इस शहर में स्थित आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में मिली नाबालिग लड़की की लाश, बीतें तीन सालों से पिता भी हैं गायब

"यूपी के गोंडा मे स्थित आशाराम आश्रम परिसर में कार में मिला लापता नाबालिग लड़की का शव, लापता लड़की के परिजनों ने तीन लोगों पर नामजद दर्ज कराया है मुकदमा, पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दी है शुरू"

                                               
खबरें आजतक Live

गोण्डा (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम से शुक्रवार भोर में एक नाबालिग लड़की की लाश बरामद हुई है। लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार मंगलवार से घर लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था। शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से कई लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव बरामद वाले कार के बारे में भी पुलिस पडताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

रिपोर्ट- गोण्डा क्राइम डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

image image image image image image image

Image     Image     Image     Image

Below Post Ad

••••••••••••••••••••••••••••••••••••

--- इसें भी पढ़ें ---

    1 / 6
    2 / 6
    3 / 6
    4 / 6
    5 / 6
    6 / 6